Thursday, 3 October 2013

NEWS IN HINDUSTAN 17 SEPT 2013


NEWS IN NAV BIHAR TIMES 17 SEPT 2013


प्रिंस बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष व अशरफुल बने सचिव

संधर्ष तेज करेगा एआर्इएसएफ, बैठक में 35 सदस्यीय कार्यसमिति गठित
प्रिंस बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष व अशरफुल बने सचिव
औरंगाबाद। भ्रष्टाचार के आरोप में एआर्इएसएफ के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार को संगठन द्वारा निकाले जाने के बाद संगठन के राज्य पार्षद प्रिंस कुमार को संगठन की औरंगाबाद जिला कमिटी की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। यह जिम्मेवारी संगठन की जिला कमिटी की विस्तारित बैठक में संगठन से जुड़े छात्र नेताओं ने उन्हें सर्वसम्मति से सौंपी और संगठन में नये जिलाध्यक्ष का चुनाव होने तक उन्हें कार्यकारी जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी गयी। बैठक की अध्यक्षता अशरफुल होदा ने की। बैठक में कलीम अशरफी, जे.एन.यू. के छात्र नेता खालिद रजा सिद्धकी, जामिया मिलिया के गालिब सुजा, मो. इमरान, रामस्वरूप राम, विकास कुमार, नकीब आलम, शाहिद अंसारी, मस्तकी अंसारी, दानिश खान, मो. शाकि
र, नीतेश कुमार, शाकिब अहमद, वसीम रजा, मो. अजहर, अजय पासवान, रिंकु कुमार , चुन्नु शर्मा, जावेद आलम, गौहर खान, शाह फैसल, शाहिद हाशमी, हाफिज शहजादा, अहमद खान सहित दर्जनों छात्र उपसिथत थे। शहर के जी.टी. रोड सिथत होटल ड्रीम प्लाजा के सभागार में हुर्इ बैठक में सिन्हा कालेज, राम लखन सिंह यादव कालेज, अनुग्रह मेमोरियल कालेज, मदरसा इस्लामिया के बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। बैठक में युवा कांग्रेस छोड़ अपने कर्इ साथियों के साथ ए.आर्इ.एस.एफ. की आज सदस्यता लेने वाले मो. अशरफुल होदा ने कहा कि लंबे दिनों से युवा कांग्रेस में असामजिक तत्वों की बढ़ती संख्या एवं कांग्रेस की नीतियों से उन्हें धुटन हो रही थी। वहीं छात्र हितों में एआर्इएसएफ का संधर्ष उन्हें प्रेरित कर रहा था। जिसके कारण एआर्इएसएफ से जुड़ने की इच्छा लंबे दिनों से उनके मन में थी। बैठक में मौजूद एआर्इएसएफ के राज्य सचिवमंडल सदस्य सुशील कुमार ने शैक्षणिक सवालों, पुलिस बर्बरता, निजी वि.वि. कानून के सवाल को लेकर आगामी 28 सितंबर को मुख्यमंत्री के धेराव में शामिल होने की अपील करते हुए एआर्इएसएफ के विश्वविधालय, स्कूल के लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ संधर्ष की चर्चा की। कार्यकारी जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रिंस कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि औरंगाबाद में छात्रों के हर छोटे से लेकर बड़े सवालों पर एआर्इएसएफ ने संधर्ष किया है और आगे भी संधर्ष जारी रखेगा। उन्होनें विदेशी विश्वविधालय विधेयक व निजी विश्वविधालय कानून को रदद करने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही। कहा कि देश को कांग्रेस ने बेच दिया तो भाजपा ने सांप्रायिकता को हवा दिया। 
सांप्रायिकता के खिलाफ छात्रों को एकजुट होकर संधर्ष करने की अपील किया।

एआईएसएफ का सदस्यता अभियान आरंभ

एआईएसएफ का सदस्यता अभियान आरंभ
अभियान के आरंभ होते ही दर्जनों छात्रों ने ली सदस्यता, औरंगाबाद। एआईएसएफ की सच्चिदानंद सिन्हा काॅलेज ईकाइ द्वारा आज से सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी। अभियान के पहले दिन आज एक सौ से अधिक छात्रों ने एआईएसएफ की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान के दौरान संगठन के नेताओ द्वारा विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों को एआईएसएफ के संधर्षों एवं इतिहास से अवगत कराया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सदस्यता ली। इस मौके पर संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रिंस कुमार, सिन्हा काॅलेज के संयोजक सोनू निगम, विष्णुदत्त त्रिपाठी आदि ने छात्रों को एआईएसएफ की सदस्यता ग्रहण करायी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि संगठन पूर्व के दिनों की भांति व्यापक सदस्यता अभियान सभी काॅलेजों में चलायेगा। उन्होंने कहा कि आज छात्र संघ चुनाव के बाद भी काॅलेजों की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है। काॅलेज प्रशासन द्वारा छात्र संधों को पंगु बनाकर उपयोग किया जा रहा है जिसे एआईएसएफ कभी बर्दास्त नहीं करेगी। सिन्हा काॅलेज के संयोजक सोनू निगम ने कहा कि सच्चिदानंद सिन्हा काॅलेज में सगठन को मजबूत बनाने के लिए पुरजोर प्रयास किया जायेगा। छात्रों की समस्याओं पर संधर्ष तेज कर उनका हक दिलाया जायेगा। वहीं कल 4 अक्टूवर को जिला कमिटि की विस्तारित बैठक का रखी गयी हैं। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव विश्वजीत कुमार व प्रदेश अध्यक्ष परवेज आलम शामिल हांेगे। बैठक में छात्र समस्याओं पर चर्चा की जायेगी। वहीं 16 से 18 नवंबर को दरभंगा में होने वाले राज्य सम्मेलन व 28 से 30 नवम्बर को हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन पर भी चर्चा की जायगी। सदस्यता अभियान के दौरान पवन कुमार, भूलन कुमार सिंह, गुड्डू कुमार, राहुल कुमार, नीतीश कुमार, अमरजीत कुमार, मुकेश कुमार, रवि रंजन कुमार, एमडी हुसैन, दिलसाज अहमद, अभिषेक ठाकुर के अलावा सैकड़ो छात्रों ने सदस्यता ग्रहण किया।

एआईएसएफ ने पीएम का पुतला फुंका

एआईएसएफ ने पीएम का पुतला फुंका
मामला देश के सेना पर हो रहे हमला को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नही किये जाने का
औरंगाबाद। भारत के सेना पर लगातार हो रहे हमलें को लेकर आज आॅल इण्डिया स्टूडेट्स फेडरेशन(एआईएसएफ) के छात्र नेताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला शहर के रमेश चैक पर फुंका। एआईएसएफ के कार्यकर्ता शहर के क्लब रोड से एक रैली के सक्ल में पीएम के पुलता से साथ निकला। रैली शहर के कचहरी रोड़, रमेश चैक, सब्जी बाजार आदि होते हुए रमेश चैक पहुंचा जहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फुंका गया। पुतला दहन का नेतृत्व छात्र नेता सोनु निगम सिंह एवं विष्णुदत त्रिपाठी ने किया। पुतला दहन में राजेश कुमार, जामवन्त उपाध्याय, धमेन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, अमीत, सोनु, राहुल, दीपक, प्रिंस, अभय, विवेक, अभिषेश सिंह, रितेश, अक्षय, प्रमोद, संतोष, शान्तनु, विट्टू आदि शामिल थे। पुतला दहन के बाद एक नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि वर्तमान की केन्द्र में बैठी कांग्रेस की सरकार अबतक की सबसे कमजोर सरकार है। आज हमारे देश के बहादुर सेनाओ पर हमला हो रही है और सरकार हाथ धरे बैठी हुयी है। सरकार यह जानती है कि इसके पिछे कौन है लेकिन सरकार जवाब देना नही चाहती है। सेना पर हमला करने वालों को जवाब नही देने के कारण हमारे देश का साख विदेशों में गिर रहा है।

news of aisf aurangabad


protest in patna