Thursday 5 December 2013

राष्ट्रीय महासचिव के पटना पहुँचने पर छात्रों ने किया जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय महासचिव के पटना पहुँचने पर छात्रों ने किया जोरदार स्वागत, ए.आई.एस.एफ. के राष्ट्रीय व राज्य नेतृत्व का सम्मान समारोह 7 दिसंबर को पटना काॅलेज में।

पटनाः- आज Aisf के राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार के पटना पहुँचने पर संगठन से जुड़े छात्रों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। स्वागत के क्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद कर बुके दे कर स्वागत किया।
गौरतलब है कि ए.आई.एस.एफ. के राष्ट्रीय सम्मेलन 28 से 30 नवंबर को हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें बिहार के ही रहने वाले संगठन के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विश्वजीत कुमार को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव, जबकि संगठन के राज्य सचिव सुशील कुमार, राज्य उपाध्यक्ष मृत्यंुजय मृणाल, राज्य सह सचिव पीयूष रंजन झा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राज्य अध्यक्ष परवेज आलम, पुसु महासचिव अंशु कुमारी तथा निशा सिंह को ए.आई.एस.एफ. की राष्ट्रीय परिषद में चुना गया।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि साथियों ने उनके कंधे पर बड़ी जबाबदेही दे दी है जिसमें पूरे देश के संगठन से जुड़े छात्र छात्राओं का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा की बदहाली व छात्र हित को लेकर अध्ययन व संधर्ष में समन्वय बना काम करने की छात्रों से अपील की। साथ ही प्रतिबद्ध हो छात्रों को वैज्ञानिक समाजवाद के लिए समर्पित होने का आह्वान किया।
वही आगामी 7 दिसंबर को पटना काॅलेज परिसर में हैदराबाद में संपन्न राष्ट्रीय सम्मेलन व दरभंगा में संपन्न राज्य सम्मेलन के बाद बने राष्ट्रीय व राज्य नेतृत्व का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
महासचिव के स्वागत में संगठन के राज्य उपाध्यक्ष निखिल कुमार झा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार, पटना जिला सचिव अकाश गौरव, जिलाध्यक्ष अभिषेक आनंद, महेश कुमार, राष्ट्रीय परिषद सदस्य निशा सिंह, सुप्रिया कुमारी, पावेल कुमार, आशुतोष, मो. हदीश, रवि, श्वेता, रूपेश, साजन, अनुराग, सहित दर्जनों छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment